पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में छात्राओं ने किया हंगामा

कॉलेज में छात्राओं ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवनारायणगर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्राओं ने मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर स्टॉफ को बंद कर दिया। छात्राओं ने कॉलेज के सामने ही तीन घंटे तक नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने छात्राओं को समझा कर मामला शांत कराया।

सुबह कॉलेज परिसर में एकत्र हुई छात्राओं ने कॉलेज पर तालाबंदी करने का निर्णय लिया। छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। छात्राओं ने काफी देर तक मांगे पूरी करने के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज व्याख्याता स्टॉफ अंदर ही बंद रह गया। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज का किराए का वर्तमान भवन छात्राओं की संख्या के लिहाज से काफी छोटा है। इससे अध्ययन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं कॉलेज में छात्राओं के लिए टॉयलेटस, लाइब्रेरी, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं। छात्राओं ने बताया कि वे पिछले काफी समय से स्थानीय प्रशासन से पर्याप्त भवन उपलब्ध कराने की मांग कर रही है, लेकिन प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैए से वे काफी मायूस हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर के रास्ते में मुख्य सड़क पर शराब का ठेका भी संचालित है। इससे छात्राओं को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूचना पर पहले टाउन चौकी प्रभारी शिवगणेश मावई मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे तथा छात्राओं से समझाइश की लेकिन छात्राएं तालाबंदी पर अड़ी रही। तहसीलदार जीपी बंसल, वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शैलेन्द्र गुर्जर आदि मौके पर पहुंचे तथा कॉलेज प्रशासन की मौजूदगी में छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। वार्ता में जल्द ही नए पर्याप्त बड़े भवन में कॉलेज को शिफ्ट कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष नीरज गुर्जर, उपाध्यक्ष भूदेवी गुर्जर, महासचिव सुमन कुमारी, कुशमा कुमारी, संयुक्त सचिव मोहिनी देशमा, सुशीला, नीतू, अंजलि शर्मा, सुक्को, अनीता, ललिता कटारिया, चमन कुमारी आदि शामिल थे।

बयाना. कॉलेज भवन की मांग को लेकर तालाबंदी कर प्रदर्शन करती कॉलेज छात्राएं।