महिला ने मानसिक तनाव में लगाई फांसी
बयाना. अपनेपति की मौत के बाद से मानसिक तनाव में चल रही कस्बे के लाल बस्ती निवासी एक महिला ने बुधवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
एसएचओ हीरालाल सैनी ने बताया कि लाल बस्ती निवासी 32 वर्षीया गायत्री जाटव के पति विनोद की करीब एक साल पूर्व मौत हो गई थी। वह विनोद के छोटे भाई योगेश के नाते भी बैठ गई थी। पति की मौत की वजह से गायत्री अवसाद में चल रही थी। बुधवार शाम करीब 4 बजे घर में अकेली गायत्री ने कमरे के कुंदे में अपनी साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त योगेश बाजार गया हुआ था जबकि ससुर रूपवास तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना की खबर लगते ही मौके हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।