घर-घर विराजीं मां अंबे
जिलेभर में गुरुवार को मंदिरों घरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। इसी के साथ नवरात्र में रामायण पाठ, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती के पाठ भी शुरू हुए। शहर के पाई बाग स्थित मंशा देवी मंदिर, खिरनी घाट स्थित राज राजेश्वरी मंदिर, रणजीत नगर स्थित काली माता मंदिर, कोतवाली स्थित वैष्णो देवी मंदिर, मथुरा गेट स्थित देवी मंदिर में सजावट गई।
बयाना.शारदीयनवरात्र में क्षेत्र के देवीभक्तों ने शुभ मुहूर्त में घरों मंदिरों में घट स्थापना कर नौ दिवसीय देवी मां की उपासना शुरू की। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल कैलादेवी झील का बाड़ा में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भरतपुर शहर सहित विभिन्न स्थानों से आई पदयात्रा में शामिल भक्तों ने अलसुबह मैया के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं ने मैया को हलवा, चना, पूड़ी, मिठाई का भोग अर्पित कर पूजा अर्चना की। मंदिर में आचार्य संजय वैदिक के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पुजारी बृजकिशोर शर्मा ने घटस्थापना कराई। देवस्थान विभाग के आयुक्त सुनील मत्तड़, मेला प्रबंधक मोहन तिवारी आदि ने भी पूजा अर्चना कर मंदिर मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा कस्बे के लाल बाग स्थित गांधीधाम मंदिर, पंचायत समिति स्थित देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने मैया की पूजा अर्चना की।
डीग.नवरात्रापरघट स्थापना की गई देवी भक्तों ने वैष्णो देवी मंदिर, धौलागढ़ देवी मंदिर पथवारी, कैला देवी कुम्हारों में स्थित देवी मंदिर आदि मंदिरों पर पहुंच कर भक्तों ने आरती में भाग लिया। इस दौरान देवी मंदिरों पर भव्य आकर्षक विद्युत सजावट की गई और भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।
भुसावर.नवरात्राके पहले दिन श्रद्धालुओं द्वारा घट स्थापना कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मन्दिरों को सजाया गया है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं बाजारों में मां भगवती की चुनरी अन्य सामान खरीदने वालों की भीड़ रही
बाबूला.गुरुवारको घरों मंदिरों में घट स्थापना की गई। मंदिरों में अखंड ज्योति जला कर पूजा अर्चना शुरू हो गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर व्रत भी रखा।
रूपवास.बड़ेहनुमान मंदिर, वनखंडी महादेव मंदिर, डहरवाली देवी, स्टेशन वाली देवी, साईं बाबा के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में अखंड रामायण के पाठ शुरू