- Hindi News
- बयाना में यूरिया नहीं मिलने से किसान हुए निराश
बयाना में यूरिया नहीं मिलने से किसान हुए निराश
खाद की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम
सौंखतिराहे पर किसानों ने खाद की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इस कारण सड़क मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। इससे आवागम बाधित हुआ और किसानों ने किसी को भी निकलने नहीं दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी मोहन सिंह चारण एवं थाना अधिकारी नियाज मोहम्मद खान ने किसानों से समझाइश की।
पुलिस थाना परिसर में खाद के लिए कूपन काटे गए। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि यूरिया खाद लेने के लिए तीन दिन से भटक रहे हैं, मगर खाद नहीं मिल रहा है। विरोध प्रदर्शन के बाद किसानों को एक-एक कट्टा खाद के कूपन काटे गए। एसडीएम चारण ने बताया कि किसानों द्वारा खाद नही मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया था। क्रय विक्रय समिति में मौजूद खाद के कट्टे का नियमानुसार कूपन काट कर वितरण करवा दिया गया है।इधर किसानों का कहना है कि खाद नहीं मिलने से रबी की फसल प्रभावित हो रही है। यूरिया अगर पर्याप्त मात्रा में नहीं मिला तो खेती को नुकसान हाे सकता है। इसलिए सरमार को तय पर खाद मुहैया कराया चाहिए।
कुम्हेर. जाम लगा रहे ग्रामीणों से समझाइश करते पुलिस अधिकारी।