- Hindi News
- समाधि बनाने पर विवाद फायरिंग में तीन घायल
समाधि बनाने पर विवाद फायरिंग में तीन घायल
गांवखानपुर में बुधवार शाम को श्मशान भूमि पर समाधि बनाने को लेकर दो गांवों के लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान पथराव तथा फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कामां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार खानपुर निवासी समय सिंह पुत्र देवीराम, देवीराम पुत्र भगवत, मवासी पुत्र भगवत जाटव श्मशान भूमि पर मवासी की पत्नी रामवती की मृत्यु हो जाने के पश्चात समाधि रूपी चबूतरा बना रहे थे। तभी मौरोली गांव निवासी समुंदर पुत्र भगवत, खिड्डी पुत्र भगवत सुजान गुर्जर ने चबूतरे का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
हमले में हुए पथराव फायरिंग से दूसरे पक्ष के तीन लोग समय सिंह, देवीराम मवासी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कामां अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके अलावा सेवर थाना में गोलपुरा के पास बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सिंघाड़ा बयाना हाल मालीपुरा निवासी विजयराम पुत्र यादराम गुर्जर घायल हो गया।
कामां. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल।