मानवाधिकार दिवस मनाया
अंतर्राष्ट्रीयमानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसपी राहुल प्रकाश के निर्देशन में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने निष्पक्ष भेदभाव रहित कर्तव्य करने की शपथ ली।
इस मौके पर भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त, स्वीकृत एवं अंगीकृत अधिकारों की रक्षा कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करने, बिना किसी भेदभाव के सभी मानव अधिकारों का आदर एवं सम्मान करने मानव अधिकारों का उल्लंघन नहीं करने, मानव अधिकारों के संरक्षण एवं उन्नति के लिए हमेशा कर्तव्य बद्ध रहने की शपथ दिलाई गई है। विश्व मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष में बुधवार को राजकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में मानव अधिकार की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओपी जैन ने शपथ दिलाई।
बयाना:राजकीयमहाविद्यालय में एनएसएस की ओर से प्राचार्य डॉ. लखनलाल शर्मा की अध्यक्षता में परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता नीलिमा सक्सेना ने कहा कि संविधान में जन सामान्य के लिए विशेष अधिकार प्रदत्त किए गए हैं। जिससे महिलाओं, बच्चों समाज के निम्न स्तर पर जीवन निर्वाह करने वालों का सामाजिक स्तर पर समान हाे सके। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमलता शर्मा ने समाज को शिक्षित कर अपने अधिकारों के प्रति सजग करने की बात कही। विधिक सेवा समिति की ओर से गांव सिंघाड़ा चहल में आयोजित कार्यक्रमों में अधिवक्ता यज्ञ प्रिय शर्मा, भूपेन्द्र नाथ शर्मा, नरेश गौड़, संजीव शर्मा आदि ने मानव के मूल अधिकारों कर्तव्यों की जानकारी दी।
रूपवास:पुलिसथाना परिसर में थानाधिकारी नरेशचंद शर्मा ने पुलिस कर्मियों को मानवता की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर एएसआई लक्ष्मणसिंह खटाना, बालकिशन, धनसिंह, ध्रुवसिंह आदि मौजूद रहे।
सीकरी:कस्बेके पंचायत भवन पर विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एडवोकेट महेश चंद आेमप्रकाश ने अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने की बात कही। इस अवसर पर सचिव बृजभूषण शर्मा, सरपंच सुगनचंद आदि मौजूद थे।
नगर:तालुकाविधिक सेवा समिति द्वारा मानव अधिकार दिवस के तहत निजी स्कूल में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीम प्रभारी दुर्गेश कटारा ने छात्र,छात्राओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, उपभोक्ता कानून मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी। इस मौके पर त्रिभुवन कौशिक, ताराचंद तिवाड़ी, उर्मिला दे