- Hindi News
- कनावर में बिजली आपूर्ति सुधारने को लेकर ज्ञापन
कनावर में बिजली आपूर्ति सुधारने को लेकर ज्ञापन
बयाना। कनावरग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर कनावर 33 केवी जीएसएस को चालू कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि करीब तीन साल पूर्व बने इस जीएसएस की 33 केवी ओवरहेड केबिल खिंचे हुए दो साल तथा आबादी क्षेत्र में ग्राउंड केबिल डाले हुए करीब सालभर हो गया लेकिन अभी तक इसमें बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई है। इस कारण दो दर्जन गांवों के ग्रामीण बिजली आपूर्ति अव्यवस्था से परेशान हैं। क्योंकि ओवरहैड लाइन बागरैन फीडर से चालू है और इस लाइन से चार जीएसएस और जुड़े हुए हैं। जिसके लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग हो जाती है। बिजली अव्यवस्था से किसानों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन पर सरपंच कल्ली राम गुर्जर, लक्ष्मीनारायण शर्मा, महादेव सिंह, गोपाल, गिरीश, सियाराम, कैली राम, अतर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।