- Hindi News
- बोरिंग खुदाई में निकली मूर्तियों को लेकर विवाद
बोरिंग खुदाई में निकली मूर्तियों को लेकर विवाद
^दोपहर को पुलिस के साथ मूर्तियों को लेने के लिए मौके पर गए थे। लेकिन लोगों ने मूर्तियां ले जाने का विरोध किया। बाद में एसडीएम की मौजूदगी में लोग मनमनदास मंदिर में मूर्तियों को रखवाने को लेकर सहमत हो गए। पूरे घटनाक्रम से विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
कुंजीलालशर्मा, स्मारकपरिचर, पुरातत्व विभाग, बयाना
मनमनदास मंदिर में रखने पर सहमति
मूर्तियोंको मंदिर में स्थापित कराने की मांग को लेकर ग्रामीण एसडीएम बृजेन्द्र ओसवाल से भी मिले। एसडीएम से हुई वार्ता के बाद लोग पठानपाड़ा स्थित मनमनदास मंदिर में मूर्तियों को रखवाने पर सहमत हो गए। इसके लिए एसडीएम ने तहसीलदार को मनमनदास मंदिर का मौका निरीक्षण करने के निर्देश दिए। फिलहाल दोनों मूर्तियां मौके पर ही हैं।
यह था मामला
पठानपाड़ा क्षेत्र में गुरूवार को भूरसिंह गुर्जर के मकान में बोरिंग खुदाई के दौरान प्राचीन प्रतिमाएं निकली थी। सूक्ष्म नक्काशीदार प्रतिमाएं भगवान शिव गणेश जी की हैं। प्रतिमा में भगवान शिव रौद्ररूप नृत्य की मुद्रा में हैं, जबकि गणेश प्रतिमा अष्टभुजा की है। मूर्तियां बाहर निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी थी।
बयाना. खुदाई में निकली प्रतिमाए (फाइल फोटो)
बयाना. मूर्ति प्रकरण को लेकर एसएचओ से वार्ता करते बस्ती के लोग।
भास्कर न्यूज. बयाना
पठानपाड़ा में खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियों को लेकर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों लोगों के बीच विवाद हो गया। पुरातत्व विभाग के कर्मचारी मूर्तियां कब्जे में लेने पुलिस के साथ पठानवाड़ा पहुंचे थे। ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। बाद में बस्ती के लोगों ने एसडीएम एसएचओ से मिलकर मूर्तियों को मंदिर में स्थापित कराए जाने की मांग की।पुरातत्व विभाग के स्मारक परिचर कुंजीलाल शर्मा, शंकरलाल शर्मा, हरीशंकर, सौदान सिंह टाउन पुलिस चौकी प्रभारी शिवगणेश मावई मूर्तियों को कब्जे में लेने के लिए मौके पर शनिवार को पहुंचे। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो वे एकत्रित हो गए और मूर्तियों को ले जाने का विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि मूर्तियां अब उनकी आस्था का केन्द्र बन गई हैं।
शेषपेज 15 पर..
बोरिंग खुदाई...
काफीदेर तक चली गहमागहमी के बाद पुरातत्व विभाग के लोग बैरंग लौट गए। इसके थोड़ी दे