रेल की चपेट में आकर विकंलाग की मौत
फतेहपुरसीकरी. आगरा-बयानाट्रेक पर खारी नदी के समीप एक विकलांग की रेल की चपेट मे आकर मृत्यु हो गई उप निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान महापीर पुत्र गजब सिंह के रूप में हुई है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।
थानासमाधान दिवस मे आई सात शिकायतें
फतेहपुरसीकरी. थानासमाधान दिवस में सात शिकायतें आयीं। जिनमें से चार राजस्व, एक पुलिस, एक विकास विभाग एक स्वास्थय विभाग से संबन्धित थी। उपजिलाधिकारी रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में थाना परिसर मेंआयोजित थाना दिवस में मूलचन्द्र सामरा, श्यामबहादुर माथुर, गुलाब सिंह रघुवीर सिंह ने राजस्व समबन्धी चन्द्र सिंह ने विकासविभाग तसलीन प|ी वसीम ने पुलिस रधुवीर सिंह पतसाल ने कथित चिकित्सक की शिकायत की।