पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन में तीन बाइक चोरी, गिरोह सक्रिय

चार दिन में तीन बाइक चोरी, गिरोह सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. कस्बेमें बाइक चोर गिरोह सक्रिय होने से नागरिकों में भय पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। पिछले चार दिनों में कस्बे से चोर तीन बाइकों को पार कर ले गए। बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर पीडितों की ओर से पुलिस में भी मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर गत 16 सितंबर को कस्बे की भरतरी कॉलोनी में सुबह 11 बजे घर के सामने खड़ी उमंग शर्मा की बाइक को पार कर ले गए। इसी प्रकार 16-17 सितम्बर की ही रात चोर नारौली निवासी रघुवीरसिंह गिल की बाइक को उनके मित्र के कस्बे के अग्रवाल कॉलोनी स्थित निवास के अंदर से चोरी कर ले गए। वहीं 18-19 सितम्बर की रात चोर लाल बस्ती से पवन जाटव की घर के अंदर खड़ी बाइक को उड़ा ले गए।