पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेन पुलिंग कर रोकी जयपुर बयाना ट्रेन

चेन पुलिंग कर रोकी जयपुर-बयाना ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जयपुरसे बयाना जा रही जयपुर-बयाना ट्रेन को शनिवार को तीन बार चेन पुलिंग कर रास्ते में रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर गजानंद गुप्ता ने बताया कि जयपुर-बयाना ट्रेन के चालक मनोज जैन गार्ड दीपक अरोड़ा ने स्टेशन पर दिए मेमो में बताया कि शनिवार को जयपुर से बयाना जाते समय ट्रेन को तीन स्थानों पर चेन पुलिंग कर रोक दिया गया। इनमें छोट उदेई रेलवे स्टेशन के पास, पिलोदा रेलवे स्टेशन के पास तथा श्रीमहावीरजी के रेलवे स्टेशन के पास शािमल है। तीनों स्थानों पर चेन पुलिंग करने से ट्रेन करीब 5 से 8 मिनट तक खड़ी रही। चेन पुलिंग के कारण यात्रियांे को परेशानी का सामना करना पड़ा।