पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर मनाया जश्न

आप की जीत पर मनाया जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों में आप पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर विभिन्न संस्थाओं ने खुशी व्यक्त कर इसे आम आदमी की जीत बताया है। भरतपुर यूथ फेडरेशन ने आप पार्टी की जीत को आम लोगों की जीत बताया है।

अध्यक्ष प्रभात धनकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने बताया कि आम पार्टी की जीत से 28 फरवरी को पेश होने आम बजट पर असर पड़ेगा। जिला जाट महासभा की ओर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी के रिकार्ड मतों से जीत होने पर आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया गया।

बयाना.आमआदमी पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर आप कार्यकर्ताओं ने कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर जश्न मनाया।

डीग.लक्ष्मणमंदिर के सामने आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक विजय पर जश्न मनाया।

जनूथर.आमआदमी पार्टी की जीत पर झाडू लगाकर रैली निकाली।

कुम्हेर.मुख्यबाजार स्थित नीम चौक पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत पर मिठाई बांटी।

कामां.आमआदमी पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर कार्यकर्ताओं अग्रवाल नवयुवक संघ द्वारा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।

रूपवास.आपकार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी के पास मुख्य बाजार में अग्रवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष सतीश मित्तल की अगुवाई में ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की।