पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडर में आग से मची अफरा तफरी

गैस सिलेंडर में आग से मची अफरा-तफरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके पंचायत समिति तिराहे के निकट मंगलवार सुबह एक घर में गैस रिसाव के चलते घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई।

आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दमकल गैस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना के दौरान रसोई में खाना बना रही महिला भी मामूली रूप से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पंचायत समिति तिराहे के पास दुकानों के ऊपर बने नरेश रावत के मकान में रसोई में खाना बनाते समय सिलेंडर की नली से हुए गैस रिसाव से आग लग गई। आग से रसोई में रखा घरेलू सामान, बर्तनों सहित कमरों के दरवाजे लाइट फिटिंग आदि जल गए। बाद में दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया तथा गैस एजेंसी कर्मचारी कुंजीलाल रिसते हुए सिलेंडर को लेकर बाहर आया तथा गैस रिसाव को बंद कर सिलेंडर को अपने कब्जे में लिया। तभी मौके पर एसएचओ हीरालाल सैनी, टाउन चौकी प्रभारी शिवगणेश मावई मय जाब्ते के पहुंचे तथा हादसा होने की संभावना को देखते हुए भीड़ को तितर-बितर किया।

बयाना. सिलेंडर में आग के बाद गैस का रिसाव रोकते एजेंसी के कर्मचारी।