पत्थर की खान में बालक का शव बरामद
बयाना. गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गांव तरबीजपुर के पहाडिय़ों में स्थित पत्थर की एक खान में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को 13 वर्षीय बालक का शव मिला। बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस उपाधीक्षक राजपालसिंह सैनी ने बताया कि तरबीजपुर निवासी 13 वर्षीय उत्तम पुत्र अतर सिंह ठाकुर का शव यहां पत्थर की पानी से भरी एक खान में मिला था। बालक सोमवार सुबह से ही घर से गायब था। संभवतया पैर फिसलने से खान में गिरने से बालक की मौत हुई है।