- Hindi News
- पंचायतों के पुनर्गठन के प्रारुप का प्रकाशन
पंचायतों के पुनर्गठन के प्रारुप का प्रकाशन
भरतपुर. जिलाप्रशासन की ओर से जिले में ग्राम पंचायतों के पुनर्सीमांकन, पुनर्गठन नव सृजन के लिए शनिवार को प्रारुप का प्रकाशन किया गया। एडीएम प्रशासन ओपी जैन के अनुसार कामां, नगर, पहाड़ी, बयाना, नगर वैर में प्रस्तावित ग्राम पंचायत उनमें शामिल गांवों से संबंधित प्रारुप प्रकाशित कर दिया है। प्रारुप प्रकाशन के एक माह की अवधि में 27 अक्टूबर तक कोई भी व्यक्ति आपत्तियां संबंधित एसडीएम, तहसीलदार के पास जमा करा सकता है। इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।