- Hindi News
- रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर सीएमडी को दिया ज्ञापन
रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर सीएमडी को दिया ज्ञापन
रुदावल. शिक्षाविद्टोडरमल शर्मा के नेतृत्व में गांव बंशी पहाड़पुर के ग्रामीणों ने रोडवेज के सीएमडी को ज्ञापन देकर रुदावल-भरतपुर, बयाना, रूपवास एवं धौलपुर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन करवाने की मांग की है। सीएमडी को दिए ज्ञापन में बताया कि कस्बा रुदावल में उपतहसील, पुलिस थाना, चिकित्सालय सहित कई सरकारी कार्यालय हैं। बंशी पहाड़पुर पिंक पत्थर की नगरी एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ढंढार वाले हनुमानजी का मंदिर होने के चलते व्यापारियों श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक रहता है। इस क्षेत्र में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोगों को डग्गेमार वाहनों या फिर निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। रुदावल से रूपवास, रूपवास से बयाना, रुदावल से भरतपुर एवं धौलपुर मार्ग पर रोडवेज बस नहीं चलने से निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। सरकार द्वारा चलाई गई ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण बस सेवा भी शुरू नहीं हुई है। रोडवेज विभाग ने रुदावल क्षेत्र की एक भी ग्राम पंचायत पर ग्रामीण बस सेवा संचालित नहीं की है। उन्होंने सीएमडी से इन मार्गो पर रोडवेज ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की मांग की है तथा एक साल से बंद पड़ी बंशी पहाड़पुर से जयपुर जाने वाली दौसा आगार की दोनों बसों को चालू करवाने की मांग की है। इस मौके पर अश्विनी कुमार, बलवीरसिंह, बनयसिंह , गोपालसिंह, गणेश, दीना आदि मौजूद थे।