पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता रथों को किया रवाना

स्वच्छता रथों को किया रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन एवं जिला परिषद की सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम समिति के तत्वावधान में स्वच्छता रथों को शनिवार को सुबह जिला प्रमुख लीलावती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वच्छता रथों को रवाना करने के बाद जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी मीणा ने बताया कि प्रत्येक रथ एक पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों पर जाएंगेऔर ग्राम पंचायत क्षेत्रा के सभी गांवों में आॅडियो वीडियो के माध्यम से साफ-सफाई एवं निर्मल भारत अभियान के उद्वेश्यों के प्रति जन जागृति लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि जन जागृति के कार्य में पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा। सभी रथ आगामी 2 अक्टूबर तक पंचायत समिति क्षेत्रा के गांवों में रहकर स्वच्छता सम्बंधी संदेश देंगे। इस अवसर पर जिला कलक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी मीणा एवं अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन ओपी जैन, रूचि फौजदार आदि उपस्थित थे। इधर एनएसयूआई महासचिव हरजीतसिंह सांखला के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर सुशील पथैना, दीपक कासौट, पुष्पेंद्र अरौदा, नवीन पथैना, सुधीर, लोकेश, मनोज, विक्रम पटेल, कौशल हंतरा, बृजेश हंतरा, अमरसिंह अविनाश पहाड़िया आदि उपस्थित थे।

रेलवे में अभियान का शुभारंभ आज

भरतपुर. रेलवेरेलवे स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह किया जाएगा। रेलवे स्कूल के खेल प्रशिक्षक डा. रमेश इंदौलिया ने बताया कार्यक्रम की शुरूआत दूर संचार इंजीनियर कोटा उमेश बालोंदा रेलवे स्टेशन परिसर में झाडू लगाकर करेंगे। कार्यक्रम में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं खेल संघों के पदाधिकारी रेलवे स्कूल परिसर स्टेशन परिसर की सफाई करेंगे।

भरतपुर. स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाती जिला प्रमुख लीलावती।

लुपिन ने 9 गांवों में कराई सफाई

भरतपुर. स्वच्छभारत अभियान के तहत लुपिन ने जिले के 50 गांवों में साफ-सफाई के लिए अभियान शुरू किया है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत 9 गांवों में जनसहयोग से सफाई कराई गई। मुख्य कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ. स्वाति संवत्सर ने बताया कि सफाई अभियान के प्रथम दिन शुक्रवार को सेवर पंचायत समिति क्षेत्र के इकरन, कुम्हेर के अधैया, नगर के भवावली, डीग के खेरिया पुरोहि