भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाई झाडू
बयाना. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत रविवार को कस्बे के आदर्श नगर में पालिकाध्यक्ष प्रवेश चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाडू लगाकर सफाई की। इस मौके भाजपा नेता धर्मसिंह चौधरी, पार्षद प्रमोद जैन, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, सफाई निरीक्षक वृष भान गुर्जर, राजेन्द्र गुप्ता, अमरसिंह धाकड़, रामवीर चौधरी, देवेन्द्र शर्मा, अजय एके, भगवान स्वरूप, महेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।