पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार घंटे जाम प्रदर्शन

चार घंटे जाम प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना में कॉलेज भवन को लेकर गुस्साई छात्राएं

राजकीयकन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉलेज को बड़े सुविधायुक्त भवन में शिफ्ट करने की मांग को लेकर मंगलवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया और कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंचायत समिति तिराहे पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे चले जाम के बाद एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री शैलेष गौतम से फोन पर हुई वार्ता बुधवार को छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल के जिला कलेक्टर से मुलाकात करने के निर्णय के बाद छात्राओं ने जाम खोल दिया।

छात्राओं ने कॉलेज भवन को शिफ्ट करने के मुद्दे को लेकर स्थानीय प्रशासन पर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाते हुए कॉलेज पर तालाबंदी कर दी। बाद में छात्राएं पंचायत समिति तिराहे पर पहुंच गई तथा जाम लगा दिया। तहसीलदार जीपी बंसल मौके पर पहुंचे तथा छात्राओं से समझाइश की। करीब चार घंटे चले जाम के दौरान वाहनों की कतारें लग गई।

बयाना. छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़क पर की नारेबाजी।