- Hindi News
- 50 प्रतिशत स्कूलों की फीस निर्धारित नहीं
50 प्रतिशत स्कूलों की फीस निर्धारित नहीं
फीसनिर्धारण के लिए मांगी गई सूचना अपलोड करने में स्कूल संचालक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिले की 682 प्राइवेट स्कूलों ने अभी तक लेखा-जोखा विभागीय वेब पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। फीस निर्धारण के लिए मांगी गई सूचना प्राइवेट स्कूल 10 अक्टूबर तक अपलोड कर सकते हैं। पूर्व में यह तिथि दस सितंबर निर्धारित की गई थी। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने फीस एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर लेखा जोखा अपलोड नहीं करने का निर्णय ले रखा है। फीस निर्धारण के लिए ब्लॉकवार प्राइवेट स्कूलों को चार साल का ब्यौरा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में अभी तक 240 स्कूलों की ओर से ही सूचना अपलोड की गई है। इनमें भी ज्यादातर ऐसे स्कूल शामिल हैं, जिनका फीस निर्धारित हो चुका है। उनको फीस निर्धारित होने के 30 दिन में आपत्तियां दर्ज करानी थी। लेकिन अब इन्होंने सूचना दी है। अगर इसके बाद भी सूचना अपलोड नहीं की जाती है तो फीस कमेटी ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार से कहेगी।
इसके बाद सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूल संचालकों ने फीस एक्ट की विसंगतियों का विरोध किया है। इस कारण अधिकांश स्कूलों का डाटा अपलोड नहीं किया जा रहा है।
अब फायदा भी क्या रहेगा
फीसनिर्धारण को लेकर अभिभावकों में भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावक सुरेशचंद शर्मा, विनोद ने बताया कि तीन माह बीत चुके हैं। कई स्कूलों में तो अप्रैल में ही प्रवेश मिल गया। फीस जमा कराई जा चुकी है। अब अगर फीस भी निर्धारित हो जाती है तो फायदा क्या होगा। विभाग का कहना है कि फीस कम निर्धारित होती है, वापस करने का प्रावधान है।
स्कूल संचालक बोले नहीं देंगे लेखा जोखा
प्राइवेटस्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभानसिंह कुंतल ने बताया कि स्कूल संचालक फीस कमेटी के निर्णय का बहिष्कार कर चुके हैं। लेखा जोखा अपलोड नहीं किया जाएगा। फीस एक्ट में भारी विसंगतियां हैं। 24 हजार से कम फीस वाले स्कूल शामिल नहीं थे, अब उनको शामिल कर लिया। नए नए नियमों से परेशान किया जा रहा है। संशोधन नहीं होने तक निर्णय लागू रहेगा।
किस ब्लॉक में कितने स्कूल वंचित
जिलेके बयाना ब्लॉक में 128 में से 93, डीग में 136 में से 115, कामां में 98 में से 46, कुम्हेर में 104 में से 64, नदबई में 137 में से 19, नगर में 149 में से 83, रूप