बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन कल से
भरतपुर. बहुजनसमाज पार्टी की ओर से जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे कामां में एवं 2 बजे डीग में आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोना ने बताया कि 14 दिसंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन सुबह 11 बजे वैर में एवं 2 बजे बयाना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा होंगे। सम्मेलन में पंचायत चुनाव तैयारियों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।