सर्वे कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
बयाना. साक्षरताप्रेरकों की बैठक गुरूवार को पंचायत समिति सभागार में एसडीएम बृजेन्द्र ओसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीएम ने प्रेरकों को लोक शिक्षा केन्द्रों के नियमित संचालन पर जोर देते हुए अपने कार्यों का निष्ठापूर्वक करने को कहा।
उन्होंने जिले में चल रहे अनाथ, विधवा विकलांगों के सर्वे कार्य को 15 दिसम्बर तक पूर्ण कर कार्यालय में जमा कराने को कहा। इसके अलावा चुनावी साक्षरता के बारे में जागरूकता पैदा करने को कहा। विकास अधिकारी देवसिंह लोधा ने सर्वे प्रपत्रों के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रेरकों ने भी अपनी समस्याएं रखी, इस पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार जी पी बंसल, सीडीपीओ उर्मिला शर्मा, बीईईओ सुनील सारस्वत, ब्लॉक समन्वयक अशोक मुदगल, छैलबिहारी आदि मौजूद थे।