- Hindi News
- वंचित 64 हजार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड निक बनाएगा
वंचित 64 हजार उपभोक्ताओं के राशन कार्ड निक बनाएगा
करीबदो साल से राशन कार्ड की बाट जोह रहे लोगों का इंतजार अब जल्द खत्म हो जाएगा, क्योंकि रसद विभाग ने अब वेंडर के बजाए एनआईसी से ही राशन कार्ड बनवाने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि जिले के करीब 64 हजार परिवारों को राशन कार्ड नहीं मिले हैं। इनमें करीब 52 हजार राशन कार्ड का डाटा वेंडर कंपनी से खो गया है। गत दिवस जयपुर में खाद्य आपूर्ति मंत्री की अध्यक्षता में हुई रसद अधिकारियों की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि वंचित उपभोक्ताओं को मार्च 2015 तक हर हाल में राशन कार्ड मुहैया कराए जाए। इसलिए निक के जरिए राशन कार्ड बनवाना तय हुआ।
जिला मुख्यालय के राशन कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी रसद विभाग की रहेगी, जबकि गांवों में बीडीओ, शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगरपालिका निक से कार्ड बनवाएगी। रसद विभाग वेंडर कंपनी से डाटा लेकर निक को उपलब्ध कराएगा।
शेष पेज 14 पर...
वंचित64 हजार...
कैसेहोगा यह डीएसओ अपने स्तर पर तय करेंगे। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2012 में बरेली की उमंग बायोटेक के लिए 5 लाख 82 हजार 868 कम्प्यूटराइज्ड कार्ड बनाने के लिए डाटा उपलब्ध कराया गया था। कंपनी को करीब 14 बार नोटिस दिए जाने के बाद किस्तों में कार्ड उपलब्ध कराए। कंपनी अभी तक 5 लाख 18 हजार 824 कार्ड उपलब्ध करा चुकी है। कंपनी का कहना है कि उसके पास अब कोई बकाया राशन कार्ड नहीं है। अभी 64 हजार 44 राशन कार्ड नहीं आए हैं।
भास्कर ने उठाया था मामला
भरतपुर।दैनिक भास्कर ने वेंडर कंपनी द्वारा राशन कार्ड मुहैया नहीं कराने का प्रकरण उठाया था। इस संबंध में 10 नवंबर को जिले के 52 हजार राशन कार्डों का डाटा गायब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया और वंचित लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की कवायद के तहत ही निक से राशन कार्ड बनवाने का निर्णय लिया गया।
14 जिलों में समस्या
14जिले ऐसे हैं, जहां 70 से 90 प्रतिशत तक ही राशन कार्ड बनकर आए हैं। भरतपुर में करीब 89 प्रतिशत राशन कार्ड आए हैं। इन सभी जिलों में निक से राशन कार्ड बनवाए जाएंगे।
बीडीओ बनवाएंगे ग्रामीण इलाके के लोगों के राशन कार्ड
ग्रामीणइलाके के राशन कार्ड बीडीओ संबंधित नगर पालिका निक से कार्ड बनवाएंगे। ज्ञात रहे कि पंचायत समिति क्षेत्र बयाना में 2411 , नगर पालिका क्षेत्र बयाना में 1171, नगर निगम क्षेत्र भरतपुर में 2705, पंचा