पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग

स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. क्षेत्रके लोगों ने गुरुवार को एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम सौंप कर टोल टैक्स वसूली में अनियमितता रोकने स्थानीय ग्रामीणों, किसानों को छूट दिए जाने की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी से बाड़ी तक आरएसआरडीसी द्वारा बनाए जा रहे स्टेट हाइवे स्थित ब्रह्मबाद सहित अन्य टोल नाकों पर 10 दिसम्बर से टोल वसूली शुरू कर दी है। जबकि अभी पूरा सड़क मार्ग नहीं बना है। स्टेट हाइवे की सड़कें भी मापदंडों के अनुरूप नहीं बनाई गई हैं। कई जगह फुटपाथ नहीं बने हैं कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई 10 मीटर से भी कम है। वहीं कई स्थानों पर पुलिया निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा वैर ब्रह्मबाद के टोल नाके में मात्र 20 किमी की दूरी है। इससे कम दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भी दो स्थानों पर टोल चुकाना पड़ेगा। वहीं बयाना से ब्रह्मबाद की दूरी मात्र दो किमी होने से आसपास के लोगों को भी टोल देना पड़ेगा।