हर बूथ से जाएंगे दस भाजपा कार्यकर्ता
भाजपासरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित रैली में हर बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना पार्टी ने बनाई है। जिले से करीब 15 हजार कार्यकर्ता जयपुर रैली में जाएंगे।
इस संबंध में गुरुवार को भाजपा की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानु प्रतापसिंह ने की। इस मौके पर पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा, प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा, विधायक विजय बंसल, अनीता सिंह, बच्चूसिंह बंशीवाल, महापौर शिवसिंह भोंट मौजूद थे।
बयाना.भाजपाकी बैठक भौरयालाल पाराशर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में १३ दिसम्बर की जयपुर रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में धर्मसिंह चौधरी, डॉ. सुधीर भटनागर आदि मौजूद थे।
बयाना. भाजपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।