- Hindi News
- भाजपा के बूथ सम्मेलन में 20 बसें ले जाने का लिया निर्णय
भाजपा के बूथ सम्मेलन में 20 बसें ले जाने का लिया निर्णय
भरतपुर. जिलेमें विभिन्न तहसीलों में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें जयपुर के अमरूदों के बाग में 13 दिसंबर को बूथ सम्मेलन के लिए अधिक से अधिक सदस्य ले जाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
भाजपा शहर मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत की अध्यक्षता में खिरनी घाट स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें बूथ सम्मेलन के लिए जिले से 20 बसें ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महामंत्री नरेन्द्र सिंघल, प्रभारी दाऊदयाल, गिरधारी गुप्ता, बबलू मीणा आिद मौजूद थे।
रुदावल.ढंढारवाले हनुमानजी मंदिर पर विधानसभा क्षेत्र बयाना के भाजपा बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राजावत की अध्यक्षता एवं विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में जयपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
कामां.भारतीयजनता पार्टी शहर एवं ग्रामीण मण्डल की बैठक विधायक कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष सर्वेश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष जवाहर सिंह बेढ़म मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की जयपुर में रैली में कामां विधानसभा के प्रत्येक बूथ से दस कार्यकर्ता को ले जाने का आह्वान किया गया।
डीग.स्थानीयखण्डेवाल धर्मशाला में भाजपा प्रदेश उपाघ्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 13 दिसम्बर को जयपुर मे बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले से सभी बूथ कार्यकर्ता भाग लगें। शर्मा ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। बैठक में जवाहर सिंह बेढम, डीग संयोजक मनवीर जैन, मण्डल अध्यक्ष अशोक झालानी ,हीरा शंकर शर्मा , नत्था सरपंच , अमरनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे।
वैर.भारतीयजनता पार्टी मण्डल वैर के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय डाक बंगला वैर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप शर्मा की अध्यक्षता में हुई, इसमें बूथ सम्मेलन में जाने पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री अनिल कौशिक थे।
डीग. कस्बे में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी एवं सदस्य।