गुर्जर फैडरेशन के उदयवीर अध्यक्ष
बयाना. राजस्थानगुर्जर स्टूडेंट फैडरेशन की बैठक सोमवार को देवनारायण मंदिर में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर थे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिगंबर खटाना ने की।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए उदयवीर गुर्जर को तहसील अध्यक्ष, श्रीकेस गुर्जर को संयोजक, रामब्रज गुर्जर को प्रभारी, अरुण गुर्जर को जिला सचिव, विष्णु तंवर को जिला महासचिव राघवेन्द्र गुर्जर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में वक्ताओं ने समाज के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, बालिका शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्र हित के लिए कार्य करने तथा सामाजिक सरोकारों में योगदान देने का आव्हान किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम, सतीश भाटी, अमीर गुर्जर, संतोष बैंसला, दरबसिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।
बयाना. फैडरेशन के मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन करते कार्यकर्ता।