होम गार्ड्स की भर्ती स्थगित
भरतपुर। भरतपुर,डीग बयाना शहरी क्षेत्र के लिए 15 दिसंबर को प्रस्तावित होम गार्ड्स भर्ती स्थगित की गई है। होमगार्ड के कंपनी कमांडर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि भर्ती को लेकर 12 दिसंबर को कॉल लेटर बांटे जाने थे। 15 दिसंबर को भर्ती की जानी थी। अपरिहार्य कारणों से भर्ती स्थगित की गई है। जल्द ही भर्ती का नया कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।