आग से लाखों रुपए का सामान जला
बयाना। थानेके गांव ध्वजा मौरोली नगला बहादुरिया में आगजनी की अलग-अलग घटनाओं में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस के अनुसार महवा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी समयसिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि ध्वजामौरोली पंचायत में तूड़ी सरकंडों का व्यापार के लिए बड़ी मात्रा में स्टॉक किया हुआ था। इसमें आग लगने से करीब आठ लाख का नुकसान हो गया। इसी प्रकार नगला बहादुरिया निवासी रूपसिंह जाटव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके छप्परपोश रिहायश में आग लगने से उसमें रखा ज्वार, गेहूं, बिस्तर आदि जल गया।