तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली इसी माह से
जयपुर | आरएसआरडीसीइसी महीने प्रदेश के तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली शुरू करेगा। इनमें जोधपुर-ओसियां, फलौदी की सड़क शामिल रहेगी। इसी तरह बाड़ी-बसेड़ी- बयाना-भुसावर-छोंकरवाड़ा-खेड़ली पर टोल वसूली होगी। इसके अलावा बांसवाड़ा से रतलाम की ओर जाने वाली सड़क पर टोल वसूली होगी। आरएसआरडीसी की ओर से कारों के लिए संभवत: 30 रुपए से 40 रुपए तक चार्ज किए जा सकते हैं। हालांकि ये चार्ज सिर्फ 31 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद 1 अप्रेल से नया टैरिफ लागू होगा। गौरतलब है कि जयपुर- जोबनेर - कुचामन से नागौर तक चार नए टोल 1 दिसंबर से आरएसआरडीसी ने शुरु कर दिए हैं।