पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों में आरक्षण की लाटरी का कार्यक्रम तय

पंचायतों में आरक्षण की लाटरी का कार्यक्रम तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतराजचुनाव में आरक्षण की लाटरी 15 से 17 दिसंबर तक निकाली जाएगी, जबकि जिला पार्षद, पंचायत वार्ड और प्रधान की लाटरी 18 दिसंबर को निकलेगी। कार्यक्रम प्रशासन ने सोमवार की देर शाम तैयार कर लिया। लाटरी 2011 की जनगणना के आधार निकलेगी।

15 दिसंबर को पंचायत समिति पहाड़ी, नगर, नदबई बयाना, 16 को कुम्हेर, सेवर और वैर तथा 17 दिसंबर को पंचायत समिति रूपवास कामां के सरपंच एवं वार्ड पंचों की लाटरी निकाली जाएगी। 18 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधान पद के आरक्षण की लाटरी निकाली जाएगी। आरक्षण की लाटरी चक्रानुक्रम निकलेगी, जिसमें अगर पहले आरक्षित है तो उसकी जगह दूसरी को सीट को वरीयता दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन ओपी जैन ने बताया कि समय का निर्धारण सभी एसडीएम अपनी सुविधा के अनुसार करेंगे। आरक्षण के लिए सभी एसडीएम से ग्राम पंचायत में किस जाति कितने मतदाता हैं आदि की जानकारी मांगी गई है।

पहाड़ी को पहली बार मिलेगा प्रधान, 29 पंचायत हैं शामिल

जिलेमें पहाड़ी के लोगों को पहली बार प्रधान पद मिलेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि पहाड़ी को हाल ही में राज्य सरकार ने नई पंचायत समिति घोषित किया है। इसलिए पंचायत चुनाव को लेकर पहाड़ी क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। जिले में पहाड़ी सहित 10 पंचायत समितियां हैं। इनमेंं पंचायत समिति सेवर, कुम्हेर, डीग, कामां, नगर, नदबई, वैर, बयाना, रूपवास तथा नवसृजित पहाड़ी है। पहाड़ी पंचायत समिति में 29 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इन पंचायतों में भी इस पंचायत समिति के साथ ही चुनाव होंगे।

शौचालय होने पर लड़ा जा सकेगा चुनाव

पंचायतचुनाव में वहीं व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा, जिसके घर पर शौचालय होगा। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। इसलिए नामांकन पत्र में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी को बाकायदा इसका उल्लेख करना होगा कि उसके घर पर शौचालय है।

फैक्ट फाइल

37

जिला परिषद सदस्य

10

प्रधान

375

ग्राम पंचायत

आधी आबादी की रहेगी आधी हिस्सेदारी

पंचायतचुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी आधी रहेगी, क्योंकि चुनाव आयोग ने महिलाओं को आरक्षण में आधी भागीदारी देना तय किया है। इसलिए आरक्षण में जितनी भी सीटें निर्धारित होंगी, उनमें आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। ज्ञात रहे कि नगर निगम चुनाव में महिला आरक्