बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
बयाना. चिकित्साविभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को एसडीएम बृजेन्द्र ओसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीएम ने परिवार नियोजन के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए कर्मचारियों से लोगों में जागरूकता पैदा करने को कहा। बैठक में टीकाकरण, शुभलक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा, 108 एम्बुलेंस, निशुल्क दवा वितरण सहित अन्य विभागीय योजनाओं के लिए निर्देश दिए। बैठक में विकास अधिकारी देवसिंह लोधा, बीसीएमओ डॉ. जीएल गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम नगेन्द्र पांडेय, एएनएम, आशा सहयोगिनी आदि मौजूद थे।