पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में उत्साह, भाजपा मायूस

कांग्रेस में उत्साह, भाजपा मायूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपचुनावों में कांग्रेस की गुजरात में बढ़त एवं राजस्थान में चार सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस को तीन सीटों की जीत पर हर्ष जताया आतिशबाजी की। वैर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव की जीत पर प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, अशोक गहलोत, सीपी जोशी एवं संयम लोढा एवं डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह का आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष गिरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता एवं सभी के सहयोग से कांग्रेस मजबूत हुई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्भय जाटव, डॉ. गोविंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र बुरावई, चुन्नी कप्तान, श्रीभगवान कटारा, लक्ष्मण कैन, ज्ञानेश शर्मा, रमेश पाठक, डॉ. सुरेश यादव, रमेश धावई, दामोदर डागुर, अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उप विधानसभा चुनावों में चार सीटों में से तीन पर कांग्रेसी प्रत्याशियों की जीतने पर मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर हर्ष जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, शोभा सक्सैना, सुनीता जैन, लक्ष्मी गौतम, कुंतीदेवी राजौरिया, कुसुम शर्मा, नूतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थीं।

बयाना.उपचुनावमें कांग्रेस की जीत पर कस्बे के लाल दरवाजा क्षेत्र में कांग्रेस एससी मोर्चा की ओर से आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की गई। इस दौरान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष नवलसिंह, बनेसिंह, जोगेन्द्र, रतनसिंह, संजय, हाकिम आदि मौजूद थे। इसी प्रकार गांव अड्डा में मिठाई बांटी गई।

नदबई.विधानसभाउपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय के नेतृत्व में बैंड बाजों के साथ जुलूस निकाला गया मिठाई बाटी। इस मौके पर नरेंद्र सिंघल, संजय, दिलीप, संतोष, प्रदीप आदि मौजूद थे।

कुम्हेर.कुम्हेरयुवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भजन लाल जाटव के विधायक बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस मौके पर राम किशोर, हरभान, नारायण, राेहिताश, नटवर आदि मौजूद थे।

जनूथर.उपचुनावमें चार में से तीन सीट जितने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों मेें मिठाई बांटी। इस मौके पर पं. भवानी शंकर शर्मा, हरिओम सेजवाल, चेतन सेठ, वीरी सिंह, महेंद्र आदि मौजूद थे।

भुसावर.कांग्रेसप्रत्याशी भजन लाल जाटव की जीतने पर कांग्