वसंत पंचमी मनाई, छात्राओं को दिए गार्गी पुरस्कार
बयाना. छात्राओं को गार्गी पुरस्कार बांटते अतिथि।
भरतपुर. बसंत पंचमी पर पट्टी पूजन कराते शिक्षक।
भास्कर संवाददाता | भरतपुर
शहरमें अनेक विद्यालयों में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बसंत पंचमी उत्सव सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बसंत पंचमी उत्सव के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
महारानी किशोरी व्यायामशाला में बसंत पंचमी अवसर पर भरतपुर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि मोहन बल्लभ शर्मा थे। अध्यक्षता रेंजर मान सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि अजय सिंह प्रेमी, एईएन सरदार सिंह, मैनेजर नाहर सिंह चाहर थे। उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में पट्टी पूजन किया। श्री गुरूनानक उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। भरतपुर यूथ फेडरेशन ने बसंत पंचमी पर्व मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चना कर मनाया। श्री मथुरा प्रसाद पोद्दार उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर कौडियान मोहल्ला में पट्टी पूजन से नवीन प्रवेशित बच्चों का विद्यारंभ कार्यक्रम संपन्न कराया। राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय सेवर में बसंत पंचमी का पर्व नवीन भवन का लोकार्पण महापौर शिवसिंह भोंट ने किया। एबीवीपी ने भी बसंत पंचमी पर्व मनाया गया।
श्री गुरू हरिकिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय में शहर एवं सेवर तहसील की पात्र छात्राओं को गार्गी एवं इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कारों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रवि जैन थे। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जैन ने 456 छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि के चैक बांटे।सोनी एकेडमी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया।
बयाना.कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन मीना जाटव 63 बालिकाओं को प्रथम किश्त के रुप में तीन हजार रुपए के चेक, 59 बालिकाओं को दूसरी किश्त के चेक दिए।
नदबई.नूतनआदर्श विद्या मंदिर में शिवसेना जिला प्रमुख छुट्टन सिंह के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई।
कामां.बसंतपंचमी पर मदनमोहनजी, चन्द्रमाजी मंदिर, गोविन्ददेवजी, वृंदा देवी मन्दिर सहित विभिन्न मन्दिरों में झांकी सजाई।
कुम्हेर.राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मनोज कुमार सिंह गार्गी पुरस्कार के चैक बांटे।
डीग.किशनलालजोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता 151 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया।
रुदावल.आदर्शमाध्यमिक विद्यालय उच्चैन में संतोष बंसल की अध्यक्षता में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया। इस अवसर पर 41 बच्चों को नवीन प्रवेश लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महलपुर में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया।
रूपवास.राउप्राविसिरसौदा संस्था प्रधान जलसिंह,राउमावि ढाना में कप्तानसिंह, चैकोरा में सत्यनारायण कटारा, समाहद में हरिशंकर शर्मा, रूपवास पब्लिक स्कूल में अरविंद सिंघल पूजन किया।
पहाड़ी.केसरीसिंह विद्यालय में तीस बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन योजना के चैक सरपंच सपना गुर्जर ने प्रदान किए।
वैर.आदर्शप्राथमिक विद्यालय में केदार नाथ शर्मा की अध्यक्षता में बसंत पंचमी मनाई गई।
जुरहरा.भारतीयआर्दश विद्यापीठ तथा एमडीएस स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया गया।
भुसावर.चेतनविद्या मंदिर में लक्ष्मणदत्त पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
रारह.राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य भूपसिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
गादौली.राजकीयआदर्श उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में बसंत पंचमी मनाई।
नगर.खण्डेलवालसमाज के लोगों ने अध्यक्ष सुरेश चंद के नेतृत्व में संत सुंदरदास महाराज का पूजन किया।