पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, श्रमिकों को मिलेगी एरियर की सौगात

न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, श्रमिकों को मिलेगी एरियर की सौगात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस श्रेणी में कितनी वृद्धि

श्रेणीपहले अब

अकुशल 166/- 189/-

अर्द्धकुशल 176/- 199/-

कुशल 186/- 209/-

उच्च कुशल 236/- 259/-

भास्कर न्यूज| ब्यावर

राज्यसरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में इजाफा करने का फैसला श्रमिकों को एरियर का हकदार बनाएगा। राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले ही नोटिफिकेशन जारी करके न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर देने का आदेश जारी किया है। पिछले साल के जनवरी महीने में लागू इस व्यवस्था से मजदूरों को करीब एक साल का एरियर मिलेगा। स्थानीय श्रम विभाग के मुताबिक हालांकि सितंबर 2014 से नोटिफिकेशन लागू करने पर विचार शुरू होने से कई मालिकों ने यह व्यवस्था कर दी है।

हाल ही अधिसूचना जारी कर मजदूरों की चारों श्रेणियाें में 23-23 रुपए बढ़ाए गए। सरकार ने 28 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में इजाफा कर दिया है। अब अकुशल मजदूरों को 189, अर्द्धकुशल को 199, कुशल को 209 उच्च कुशल श्रमिक को 259 रुपए रोज मजदूरी देनी होगी। गौरतलब है कि सन् 2013 में सरकार ने हर श्रेणी में 19-19 रुपए बढ़ाए थे।

एरियरनहीं मिले तो कर सकते हैं क्लेम

1जनवरी 2014 से मजदूरी बढ़ने के कारण फैक्ट्री मालिकों को एक साल का एरियर देना होगा। अगर कोई फैक्ट्री मालिक मजदूरों को एरियर नहीं दें तो संबंधित श्रमिक श्रम विभाग में क्लेम पेश कर सकता है। क्लेम पेश करने की स्थिति में विभाग एरियर का भुगतान दिलाएगा। इसके लिए संबंधित श्रमिकों को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन करना पड़ेगा।

^मजदूरी बढ़ाने को लेकर सितंबर 2014 से आदेश पर सूचना जारी हो गई थीं। ऐसे में कई मालिकों नियुक्ता ने वेतन में बढ़ोतरी कर दी। नई दरें 1 जनवरी 2014 से लागू हैं। अगर किसी नियोक्ता ने बढ़ाकर मजदूरी नहीं दी है तो श्रमिकों को एक साल का एरियर देना पड़ेगा।’’ -सुषमाशर्मा, श्रम निरीक्षक, श्रम कल्याण कार्यालय, ब्यावर।