पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल कर्मियों का आंदोलन स्थगित

अस्पताल कर्मियों का आंदोलन स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू के कारण चिकित्साकर्मियों ने पिछले दिनों से जारी आंदोलन को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

कर्मचारी समन्वय समिति राजकीय अमृतकौर अस्पताल के समन्वयक मुकेश पांडे ने बताया कि 12 26 जनवरी को अस्पताल में मरीजों के परिजन द्वारा तोडफ़ोड़ की घटना हुई थी। इस पर डॉक्टर्स चिकित्साकर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोष जताया था। साथ ही उन्होंने दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

चिकित्साकर्मियों ने अस्पताल परिसर में बंद पड़ी पुलिस चौकी को खोलने की मांग की। इस दौरान सह संयोजक हनुमान नामा, प्रचार मंत्री नरेंद्र शर्मा, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. मानप्रकाश, चंद्रसिंह, बालकिशन मित्तल, परमेश्वर पारीक, श्याम सिंह, खेमराज सांगेला आदि मौजूद थे।

ब्यावर. अमृतकौर अस्पताल के कर्मचारियों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।