बाइक भिड़ंत में दो जख्मी
ब्यावर| कृषिमंडी के समीप मंगलवार शाम को बाइक भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। दोनों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मेवाड़ी गेट निवासी सुरेश पुत्र कालूराम बाइक पर सवार होकर कृषि मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से अन्य बाइक पर सवार अमरी का बाड़िया निवासी गोपाल (24) पुत्र सोहनसिंह से उसकी भिड़ंत हो गई।