पेड़ से गिरकर एक युवक घायल
ब्यावर|नजदीकी बागलियागांव में पेड़ से गिरकर युवक घायल हो गया।
प्रभुसिंह (40) पुत्र विजयसिंह मंगलवार दोपहर को गांव में ही एक पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्तियां टहनियां तोड़ रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से नीचे गिरने से घायल हो गया। परिजन ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया।