- Hindi News
- श्री ने बोरवा स्कूल में उपलब्ध कराया फर्नीचर
श्री ने बोरवा स्कूल में उपलब्ध कराया फर्नीचर
श्रीरूरल फाउंडेशन सोसायटी श्री सीमेंट की ओर से श्री शिक्षा योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय बोरवा में विद्यार्थियों के बैठने के लिए 50 टेबल-स्टूल सेट उपलब्ध कराए गए।
कंपनी की समाजसेवा टीम के मनोज बियाणी ने कहा कि विद्यार्थी स्कूल प्रशासन इस फर्नीचर का उपयोग एवं रखरखाव अपनी निजी सम्पति की तरह करें। इससे फर्नीचर सुरक्षित रहे और इसका लाभ भविष्य में लंबे समय तक विद्यार्थियों को मिल सके।
सरपंच सलमा बानो विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शिक्षा विकास के लिए स्कूलों को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की तथा अधिकारियों का आभार जताया।
तीनकिसानों को फव्वारा सेट के लिए अनुदान : इसीप्रकार श्री खेत बाग योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामगढ़ के ग्राम हिम्मत रूपारेल में तीन काश्तकारों को फव्वारा सेट के लिए तीस प्रतिशत अनुदान की सहायता राशि के चेक भेंट किए गए। कृषि पर्यवेक्षक विष्णुदत्त शर्मा ने आधुनिक खेती की तकनीक विभिन्न योजनाआें की जानकारी दी। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कंपनी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआें की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में काश्तकार, पूर्व सरपंच, संस्था प्रधान, अध्यापकगण विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।
ब्यावर. स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कंपनी अधिकारी विद्यार्थी।