पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड डीईओ ने किया नेत्रदान

रिटायर्ड डीईओ ने किया नेत्रदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयपटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रिंसीपल और रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी गोरधनलाल पंजाबी का निधन हुआ। नेत्रदान क्षेत्र में काम कर रही दृष्टि सेवा संस्थान ने पंजाबी के संकल्प को पूरा कराने में सहयोग देकर मंगलवार को नेत्रदान कराया। पंजाबी के परिजनों की अनुमति मिलने के बाद अजमेर आई बैंक टीम को सूचना दी।

जनकपुरी गणेशपुरा रोड निवासी 62 वर्षीय गोरधनलाल पंजाबी का आकस्मिक निधन हो गया था। दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष एस.एन. शर्मा एवं उपाध्यक्ष सीएन शर्मा उनके घर पहुंचे और उनके परिजनों को नेत्रदान का संकल्प के बारे में जानकारी दी। उनकी माताजी की ओर से सहमति मिलने के बाद अजमेर सूचना देकर बुलाया गया। टीम के कुलदीप द्वारा कॉर्निया उत्सर्जित कराया और अजमेर ले गए। इस मौके पर संस्थान के हेमेंद्र जैन, सुनील वशिष्ठ, शैलेष खेतावत, भरत भाटी, मुकेश शर्मा समेत अनेक सदस्य मौजूद थे। स्वर्गीय पंजाबी स्काउट जिला कमिश्नर एवं राजस्थान एजुकेशन सर्विस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। उनके निधन की सूचना के बाद घर पर शिक्षक, व्याख्याता, प्रधानाध्यापक शैक्षणिक अधिकारियों का तांता लगा हुआ था।

ब्यावर. पंजाबी के कॉर्निया को अजमेर आई बैंक में सौंपते परिजन।