- Hindi News
- ब्यावर कॉलेज ले दी अजमेर आर्यन कॉलेज को मात
ब्यावर कॉलेज ले दी अजमेर आर्यन कॉलेज को मात
महर्षिदयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा आयोजित अंर्तमहाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल थे।
कॉलेज में सोमवार को मेजबान गर्वमेंट कॉलेज ब्यावर का मुकाबला अजमेर की आर्यन कॉलेज से हुआ। हनीकांत जावा की कप्तानी में खेलते हुए ब्यावर कॉलेज ने आर्यन कॉलेज अजमेर को 1 के मुकाबले 3 गोल से मात दी। ब्यावर कॉलेज ने पहले हाफ में ही बढ़त बना ली जो मैच के अंत तक बरकरार रही। इसी प्रकार सोमवार को रीजनल कॉलेज अजमेर ने विद्या टैक्निकल कॉलेज भीलवाडा को, आचार्य महाप्रज्ञ कॉलेज ने केकड़ी महाविद्यालय को, शाहपुरा कॉलेज ने देवली को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को किशनगढ़ और मांडलगढ़ के बीच चल रहे मुकाबले में किशनगढ़ की टीम मांडलगढ़ की टीम से 0 के मुकाबले 1 गोल से आगे चल रही थी। देर शाम को राजकीय महाविद्यालय अजमेर और बांगड़ कॉलेज डीडवाना तथा भीलवाडा की टक्कर टोंक से हुई।
फोटो मेट्रिक्स पर
22बीडब्ल्यूअार01 ब्यावर। प्रतियोगिता का उदघाटन करते उपखंड अधिकारी।
22बीडब्ल्यूआर02 ब्यावर। प्रतियोगिता में िवपक्षी खिलाड़ी से गोल छीनने का प्रयास करते आसींद के खिलाडी।
ब्यावर. प्रतियोगिता का उदघाटन करते उपखंड अधिकारी।