पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक का 8.23 करोड़ का बजट पारित

बैंक का 8.23 करोड़ का बजट पारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरअरबन को-ऑपरेटिव बैंक का 19वां वार्षिक अधिवेशन अजमेर रोड स्थित परशुराम भवन में हुआ। बैंक अध्यक्ष रमेश आचार्य ने बताया कि बैंक का व्यवसाय 100 करोड़ रुपए हो चुका है। बैंक लगातार 13 वर्षों से ऑडिट वर्गीकरण के तहत ‘अ’ श्रेणी का स्तर बनाए हुए हैं। बैंक की जमा राशियां 55.05 रुपए में 23.12 प्रतिशत की वृद्धि होकर 67.78 करोड़ रुपए तथा हिस्सा पूंजी 2.39 करोड़ रुपए में 5.10 प्रतिशत से बढ़कर 2.50 करोड़ रुपए हो चुकी है। बैंक की कार्यशील पूंजी 65.45 करोड़ रुपए में 14.74 प्रतिशत से बढ़कर 75.09 करोड़ रुपए हो गई है।

अध्यक्ष आचार्य ने बताया कि 2014-15 का अनुमोदन किया गया एवं वर्ष 2013-14 के वास्तविक व्ययों की पुष्टि की गई। वर्ष 2014-15 के अंकेक्षण के लिए सीए अजय शर्मा को अंकेक्षक नियुक्त किया गया। बैंक अध्यक्ष ने बताया कि अजमेर अरबन बैंक एवं ब्यावर अरबन बैंक अलग-अलग हैं। राजस्थान में वर्तमान में 36 एवं पूरे देश में 2070 बैंक कार्य कर रहे हैं। जबकि रिजर्व बैंक में अजमेर अरबन का लाइसेंस रद्द किया है। जबकि बैंक के पास पर्याप्त स्थाई संपत्ति है।

ब्यावर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संविधान में संशोधन कर सहकारिता कानून में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। जिसमें सहकारिता की गतिविधि में सक्रिय भाग लेने वाल व्यक्ति ही बैंक का सदस्य रह सकेगा। कई राज्यों में लागू हो चुका है। राजस्थान में भी इसकी तैयारी चल रही है। आम सभा में बैंक उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, संचालक राम सहाय शर्मा, मधुसुदन व्यास, मनोज बाबेल, डॉ. नरेंद्र आनंदानी, संजय नाहर, महावीर बाफना, दयाल आसवानी, एस.आर. डागा, सीए हितेश वसंदानी ने भाग लिया। संचालन मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गुप्ता ने किया।

ब्यावर. बैंक के वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित संचालक मंडल।