पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ सेवा का लिया संकल्प

गौ सेवा का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| श्रीतिजारती चैम्बर सर्राफान गौशाला प्रबंधक संस्था ब्यावर के प्रबंधक संस्था की साधारण सभा में लिए गए निर्णय की पालना में संस्था के 10 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। गौशाला परिसर में पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा, सीआई सतेंद्र नेगी नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में समारोह में हुआ।

समारोह की अध्यक्षता वयोवृद्ध सदस्य नेमीचंद सर्राफ ने की। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुरेश वैष्णव, नागरिक सर्तकता के मंत्री गुलाबचंद शर्मा, शिव सेना के प्रदेश सचिव सुरेश चौहान एवं सर्राफा व्यवसायी गणपत सर्राफ विशिष्ट अतिथि रहे। गौशाला प्रबंधक संस्था के वर्तमान अध्यक्ष नौरतमल माहेश्वरी ने संस्था कार्यकारिणी के 10 नए सदस्यों को संस्था एवं गौमाता के सेवा करने की शपथ दिलाई। संस्था के संतोष अग्रवाल, मनजीत सिंह हुड़ा, मनीष अग्रवाल, नितेश गोयल, डॉ. देवकीनंद शर्मा, वीरेंद्र यादव, अनिल मित्तल, देवराज भाटी, नरेंद्र जैन भागीरथ हेड़ा को शपथ ग्रहण कराई।

संस्था कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैथलिया, विशिष्ट अतिथि गुलाबचंद शर्मा, सुरेश वैष्णव, सुरेश चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आनंद सोनी, कुंदन सोनी, निलेश बुरड समते गौभक्त मंडल, हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद थे।