‘प्यारा सजा है दरबार भवानी...’
शारदीयनवरात्र में पूजा-अर्चना, व्रत, अनुष्ठान से मां की आराधना की जा रही है। शहर के माता मंदिरों में नौ दिन धार्मिक आयोजन रविवार को भी जारी रहे। जगह-जगह गरबा-डांडिया महोत्सव की भी धूम रही।
डूंगरी स्थित ज्वालामुखी माता मंदिर, सूरजपोल गेट बाहर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर, दादीधाम, नीलकंठ स्थित वैष्णोदेवी धाम समेत कई मंदिरों में पूजा भजन संध्या का आयोजन हुआ। अजमेर रोड स्थित अमरकुंज में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के तत्वावधान में नौ दिवसीय आयोजन में मां देवी आराधना की गई। रविवार शाम श्री कृष्णा जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। पंडित मुकुंदशरण दाधीच ने मंत्रोच्चारण से पूजन कराया। गोपाल शर्मा ने बताया कि दुर्गाष्टमी पर मां की महाआरती की जाएगी। इस मौके पर प्रदीप डागा, संदीप सिंहल, शैलेंद्र शर्मा, उमाकांत द्विवेदी, अरूण पुगलिया, अजय मोदी समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
श्री जीण माता प्रचार संगठन की ओर से श्री दादीधाम में नवरात्र महोत्सव के तहत रविवार को श्री जीण भवानी मंगल पाठ किया गया। इसमें सुभाष सांखला एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। दादीधाम में कार्यक्रम के तहत सोमवार को दादीधाम सदस्य महिलाओं द्वारा गरबा स्तुति की जाएगी।
गढ़ीथोरियान में गरबा महोत्सव की धूम : जयअंबे मां दुर्गा गरबा समिति एवं समस्त गढी थोरियान हाउसिंग बोर्ड के तत्वावधान में नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या महाआरती में क्षेत्रवासियों ने गरबा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संपत्ति बोहरा, रोहित दास वैष्णव थे। कार्यक्रम में माणक बोहरा, विक्रम सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, तेज सिंह रावत, गणपत रावत का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में लक्ष्मीबाई हलवाई, प्रवक्ता नेमीचंद जैन, देवेंद्र सिंह राठौड़, खुशी जैन, नारायण सिंह रावत, गुलाबचंद रांका, जंवरीलाल शिशोदिया समेत अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे।
ब्यावर. अजमेररोड स्थित अमर कुंज में सजा माता का दरबार। इस अवसर पर संध्या आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।