पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ें विद्यार्थी

कंप्यूटर शिक्षा से जुड़ें विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के तत्वावधान में कंप्यूटर शिक्षा रोजगारोन्मुखी सेमीनार संपन्न हुआ। छात्र संघ प्रभारी डॉ. आलोक कुमार जैन एडवोकेट नरेश कनोजिया ने सेमीनार का शुभारंभ किया। इस मौके पर महासचिव दीपक चंदेल, सचिव दिलखुश सोलंकी, अभिषेक जेदिया, रवि टांक, दीपिका घावरी ने उद्घोषक टीम का स्वागत किया। टीम के रुचिर माथुर, नू रूल अग्रवाल विजेंद्र नाथ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा रोजगार में महत्व के बारे में चर्चा की गई। छात्र प्रतिनिधि विकास सांचोरा, शौर्य जोशी, भानू प्रताप, शैलेंद्र ध्रुविका त्रिपाठी, किंजल प्रजाति, सूर्य प्रकाश, प्रवीण कुमार समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।

ब्यावर. एसडीकॉलेज में आयोजित सेमीनार में मौज्ूद विद्यार्थी।