- Hindi News
- वार्ड विकास के लिए तत्पर रहेंगे जनप्रतिनिधि
वार्ड विकास के लिए तत्पर रहेंगे जनप्रतिनिधि
शहरकी सरकार में शामिल होने वाले नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन गुरूवार को भी हुआ। वार्ड 4 9 के कार्यकर्ताओं द्वारा चंपानगर स्थित वस्त्र व्यापार धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड 4 9 के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक शंकरसिंह रावत थे।
कार्यकर्ताओं ने सभापति बबीता चौहान, उपसभापति सुनील मूंदड़ा, वार्ड 4 की पार्षद कांता ग्वाला और वार्ड 9 की पार्षद उमा खंडेलवाल का स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, महामंत्री रमेश बंसल, रिखबचंद खटोड़, पार्षद ईश्वर तंवर, नरेश कनोजिया सहित अन्य लोग मौजूद थे। अभिनंदन अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी वार्ड विकास के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
इसी प्रकार अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शहर शाखा महासचिव रामपाल लखन के नेतृत्व में वाल्मिकी समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया।
लखन ने बताया कि नेहरू नगर कॉलोनी में लालचंद लखन के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद रविंद्र जॉय और प्रकाश परिहार का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लालचंद लखन, रामप्रसाद लखन, प्रेमचंद, श्यामलाल, अशोक, संजय, मुकेश, हरिराम, विजय, राजेश, नीरज, रोहित राहुल लखन सहित श्रीचंद सांगेला, अशोक पंडित, मुकेश घांवरी, नीरज घांवरी, सुनील पंडित, बंटी गुजराती, भंवरलाल जावा, ईश्वरलाल कल्ला, रामस्वरूप तंबोली, मुकेश डुलगच, चेतन परचिया, धर्मदास खोकर, उम्मेद घांवरी आदि मौजूद थे।
आजहोगा अभिनंदन
कुंभकारप्रजापति समाज की ओर से शुक्रवार को समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष नोरतमल प्रजापति ने बताया कि समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान शुक्रवार दोपहर 2 बजे मेवाड़ी गेट बाहर स्थित रांकाजी की बगीची में आयोजित किया जाएगा।