पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसवाल के लिए पांच लाख मंजूर

फेसवाल के लिए पांच लाख मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंपैक्ट

भास्कर न्यूज| जवाजा

मालातोंकी बेर से दुधालेश्वर वनवे सम्पर्क सड़क पर क्षतिग्रस्त फेसवाल की मरम्मत के लिइपीडब्ल्यूडी ने पांच लाख रुपए लागत राशि की वित्तीय स्वीकृति जारी करके निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। मालातों की बेर में चार माह पहले नया घर के पास सड़क की फेसवाल टूटकर नीचे धंस गई थी। जिससे आवागमन प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। गौरतलब है कि इस संबंध में दैनिक भास्कर ने गत 7 नवंबर को समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान अाकर्षित किया था।

यहां वनवे सड़क होने के कारण सड़क का एक भाग टूटकर नीचे गहरी खाई में धंस गया। ऐसे में वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी आवाजावी में परेशानी हो रही थी। टॉडगढ़ उपखंड की मालातों की बेर ग्राम पंचायत के नया घर नामक स्थान के पास में चार माह पहले से क्षतिग्रस्त हुई सड़क के कारण गांव में किसी भी प्रकार का हादसा होने पर एंबुलेंस के आने-जाने के लिए भी मार्ग नहीं बचा। ग्रामीणो ने प्रशासन सावर्जनिक निर्माण विभाग के प्रति गहरा रोष प्रकट करते हुए सड़क दुरूस्तीकरण की मांग भी की थी।

^मालातोंकी बैर सड़क की क्षतिग्रस्त फेसवॉल को दुरूस्त करवाने के लिए पांच लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। जल्द आवगमन में राहत मिलेेगी। मदनसिंहरावत, एईएन,पीडब्ल्यूडी, ब्यावर