पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर स्कूलों पर खर्च होंगे 944 करोड़

जर्जर स्कूलों पर खर्च होंगे 944 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाके महत्व को देखते हुए प्रदेश में बदहाल जर्जर हो रहे शिक्षा मंदिरों की कायापलट के लिए राज्य सरकार 944 करोड़ रूपए खर्च करेगी। इस योजना के तहत प्रदेश में जिन स्कूलों का भवन जर्जर, कमजोर अनुपयोगी हो रखा है, उनका जीर्णाेद्वार कराया जाएगा। देश का भविष्य कहे जाने वाले बच्चों को सुरक्षित माहौल के साथ बेहतर शिक्षा मिल सके।

प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर जिला प्रभारी वासुदेव देवनानी ने कहा कि योजना में विशेष रूप से बेटियों की स्कूलों को फोकस किया जाएगा। राज्यमंत्री देवनानी गुुरुवार को सेंदड़ा रोड स्थित विधायक शंकरसिंह रावत के कार्यालय में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। 13 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा बनाने ब्यावर क्षेत्र से शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने के लिए पदाधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए ब्यावर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के भाग लेने के लिए भाजपा मंडल पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा प्रदेश के विकास के लिए नई घोषणाएं किया जाना और भामाशाह नामांकन योजना के तहत भामाशाह कार्ड का वितरण विधिवत रूप से शुरू होने की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विधायक शंकरसिंह रावत भी उनके साथ मौजूद थे।

भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते देवनानी।