- Hindi News
- ‘राजू राठौड़’ बन नजर आएंगे ब्यावर के अरविंद कुमार
‘राजू राठौड़’ बन नजर आएंगे ब्यावर के अरविंद कुमार
ब्यावर|आईओसी कॉलोनीसे माया नगरी मुंबई का सफर तय करने वाले अरविंद कुमार ‘राजू राठौड़’ फिल्म में लीड हीरो के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। स्थानीय जय मंदिर में दोपहर 12 बजे फिल्म पहला शो होगा। जी रे दिवाना..., राजू बणग्यो एमएलए... जैसी राजस्थानी फिल्मों के जरिए प्रदेश में धूम मचाने के बाद अरविंद कुमार ने स्टार प्लस पर प्रसारित ‘नच बलिए’ में भी देशभर के प्रशंसकों से जमकर वोट हासिल किए और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि कायम की है। सुनित कुमावत के निर्देशन में निर्मित राजू राठौड़ में करीब 62 लाख रुपए खर्च हुए हैं। नीलू-अरविंद के साथ कृष्णा खंडेलवाल, मरजीना दीवान, हितेश कुमार, ब्यावर के दीपक कुमार, नटवर पाराशर, हिना, अंजली पारीक, नौरत सोलंकी, शिवा राणा, अशोक गहलोत, अशोक बांठिया भी नजर आएंगे। स्थानीय कलाकार नटवर पाराशर ‘नट्टू’ और कालबेलिया डांसर गुलाबो की बेटी ‘गट्टू’ कॉमेडियन के रूप में नजर आएंगे।
देशभरमें प्रसिद्ध हुई थी नीलू-अरविंद की जोड़ी
‘दीयाऔर बाती हम’ की भाभो ‘नीलू’ अरविंद कुमार की जोड़ी को देश ने काफी पंसद किया। स्टार प्लस पर प्रसारित नच बलिए में फाइनल राउंड तक उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई प्रतियोिगियों को पीछे छोड़ दिया। टॉप 10 सेलीब्रेटिज के साथ डांस करके और अपने हुनर का प्रदर्शन किया और दुनिया भर में काफी प्रशंसक बनाए। अब अरविंद कुमार ने एक्शन फिल्म बनाई है और ब्यावर से ही फिल्म को रिलीज कर रहे हैं।
ब्यावरका नाम रोशन करना है : ब्यावरमें जन्म लेने वाले अरविंद कुमार ने ‘भास्कर’ से विशेष बातचीत में बताया कि नच बलिए के जरिए देशभर में पहचान हासिल करने के बाद उन्होंने ब्यावर का नाम रोशन करने का सोच लिया। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने राजस्थानी फिल्म बनाई है। ब्यावर के बाद प्रदेशभर में रिलीज करने का मानस बनाया है।
ब्यावर. होटलश्री में फिल्म की ओडियो सीडी लाॅन्च करती राजू राठौड़ की टीम।