ब्यावर में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान
ब्यावर| राज्यसरकार के निर्देशानुसार ब्यावर शहरी क्षेत्र में आयोजित हो रहे विशेष सफाई सप्ताह के तहत आयुक्त नगर परिषद मुरारीलाल वर्मा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विजय सिंह चौधरी के निर्देशन तथा परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक भंवरलाल जावा हरिराम लखन की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर सफाई संबंधित गतिविधियों को अंज़ाम दिया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक हरिराम लखन ने बताया कि बुधवार को सेंदड़ा रोड पर सफाई करवायी गई। एसडीआे भगवती प्रसाद के विशेष निर्देश पर रोडवेज बस स्टैंड पर चिह्नित जगहों पर सफाई की गई। शहर में अजमेर रोड तथा छावनी-मालियान हथाई के समीप स्थित कचरे के ढेर उठवाकर संबंधित स्थल को साफ-सुथरा किया गया।